उदयपुर : कोरोना को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, अधिकारियों ने सड़क पर उतर की लोगों से अपील

By: Ankur Fri, 09 Apr 2021 10:59:17

उदयपुर : कोरोना को लेकर अलर्ट पर प्रशासन, अधिकारियों ने सड़क पर उतर की लोगों से अपील

बीते दिन उदयपुर में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए जिसने प्रशासन को सोचने पर मजबूर कर दिया। बीते दिन 497 मामले सामने आए जो कोरोना इतिहास में अबतक के सबसे ज्यादा मामले हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना पर 5 प्रतिष्ठान सील कर दिए और अधिकारियों ने सड़क पर उतर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की। गुरुवार को उदयपुर में आम जनता को बढ़ते कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। इस रैली में उदयपुर कलेक्टर चेतन देवड़ा, पुलिस अधीक्षक डॉ। राजीव प्रचार समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासन की जागरूकता रैली कलेक्ट्री से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों पर होती हुई फतेह सागर की पाल पर समाप्त हुई।

इस दौरान कलेक्टर चेतन देवड़ा ने कहा कि शहर में कोरोना कि दूसरे लहर की वजह से पिछले कुछ वक्त से संक्रमित मरीजों का ग्राफ बढ़ रहा है। ऐसे में आम जनता जो अब भी लापरवाही बरत रही है। उन्हें जागरूक करने के लिए आज शहरभर में जागरूकता रैली निकाली गई है। वही उदयपुर पुलिस अधीक्षक डॉ राजीव पचार ने कहा कि शहर में फिर से कोरोना बेकाबू हो रहा है। जिसे रोकने के लिए हम सबको संयुक्त प्रयास करने होंगे। तब की बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाया जा सकेगा।

ये भी पढ़े :

# अलवर : मस्जिद में माैलवी ने किया किशोरी के साथ दुष्कर्म, बालिका को कुएं में धकेल हुआ फरार

# कोटा : 4 साल से फरारी काट रहा था ढाई करोड़ गबन का आरोपी, टॉप-10 बदमाशों में शामिल, गिरफ्तार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com